उत्तराखंडसम्मान

वार्ड संख्या 22 में नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा का भव्य स्वागत, भाजपा सरकार की नीतियों पर कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल

ऋषिकेश, 20 जुलाई। वार्ड संख्या 22 स्थित साईं नगर में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऋषिकेश महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के मनोनयन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुरारी सिंह राणा ने की, जबकि संचालन पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान ने किया। स्वागत समारोह का आयोजन प्यारेलाल जुगरान, सुमिता बंसल एवं श्रीमती राधा रमोला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्यारेलाल जुगरान ने कहा कि ललित मोहन मिश्र सामाजिक एवं राजनीतिक परिवार से जुड़े हुए हैं तथा व्यापार सभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें नगर कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नगर कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद बृजपाल राणा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मदन कुमार शर्मा तथा हंसराज मंदोकिया ने कहा कि कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय भाजपा लेने का प्रयास कर रही है तथा जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

राधा रमोला एवं सुनिता बंसल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दों पर भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाए।

समिति अध्यक्ष मुरारी सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जनहित के अनेक कार्य किए, जिनकी तुलना वर्तमान सरकार नहीं कर सकती। वहीं श्री बी.एस. बिष्ट ने कहा कि जनता को हमेशा विकास कार्य करने वाली सरकार का साथ देना चाहिए।

राजू मारवाह ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है।

अपने संबोधन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि जनता भाजपा सरकार का वास्तविक चेहरा देख चुकी है। उन्होंने युवाओं, छात्रों, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस इन विषयों को लगातार उठाती रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समय-समय पर जनहित एवं छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।

अंत में ललित मोहन मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर मुरारी सिंह राणा, प्यारेलाल जुगरान,   रमोला,  सुनिता बंसल, राजू मारवाह , हंसराज मंदोलिया , बृजपाल राणा, मदन कुमार शर्मा,  जगदीश प्रसाद बलूनी, दलीप सिंह बिष्ट,  सुमन,  राम दुलारी,  संजू ठाकुर, अरुण शर्मा,  मनषा भट्ट,  आरती भट्ट, श्रीमती पूनम सिंह, रामनरेश,  सुशीला शर्मा,  कमला थापा,  सरोजिनी रतूड़ी, जयकृष्णा,  आशा,  पूजा,  प्रमिला, शंकर बिष्ट,  भगवती जोशी,  मुन्नी देवी,  गंगा गुप्ता,  ममता डोभाल,  कमला डोभाल एवं  कृष्णा देवी खेड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आपका ही
ललित मोहन मिश्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!