उत्तराखंडमनोरंजन

श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सीनियर विद्यार्थियों के डांस और गीतों ने जमाया रंग

डॉ. जी. रामालक्ष्मी ने विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरि

देहरादून। श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दीं

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के कुलपति विपिन चन्द्र घिल्डियाल, कुलसचिव डॉ सोनिका कंडारी, आई क्यू ए सी सेल की डायरेक्टर डॉ सोनिया गंभीर, डॉ अरुण कुमार, डिप्टी डायरेक्टर आई क्यू ए सी एवम
कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की डीन डॉ. जी. रामालक्ष्मी ने किया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पेशा है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, मानवीय संवेदनाओं और मरीजों की सेवा के प्रति समर्पित रहने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्हें कॉलेज और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था तथा उपलब्ध अवसरों से भी परिचित कराया गया।
इंडक्शन प्रोग्राम में सीनियर विद्यार्थियों ने शानदार डांस प्रस्तुतियों और गीतों से माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से जुड़ने और अपनी नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत उत्साह के साथ करने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!