उत्तराखंडचुनावी दंगल

*कांग्रेस की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट भाजपा में शामिल*

हल्द्वानी। कांग्रेस को उत्तराखंड में फिर बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष जया बिष्ट समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
हल्द्वानी कुमाऊं भाजपा संभाग कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी जया बिष्ट समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। जया बिष्ट वर्तमान में कांग्रेस के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता लेने वालों में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर के अलावा जिला पंचायत के सदस्य और पूर्व सदस्य रहे।
भाजपा ज्वाइन करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी नीति और नीयत से काम कर रहे हैं, इससे लोग प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह पार्टी समुद्र के जैसी है। इसमें सभी को अपने अंदर रखने की क्षमता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!