उत्तराखंडराजनीति

*गढ़वाल सीट- कांग्रेस व भाजपा के बीच होगी फाइटिंग मुकाबला*

कांग्रेस ने गणेश गोदियाल व भाजपा ने अनिल बलूनी पर खेला है दांव

दुर्गेश मिश्रा*

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस व भाजपा ने इस बार प्रत्याशी बदले हैं। इसके साथ ही दोनों ही लोकसभा प्रत्या​शियों के बीच कांटे की टक्कर ​देखने को​ मिलेगी।
एक जहां कांग्रेस ने पूर्व विधायक गणेश गोदियाल पर दांव खेला है, वहीं बीजेपी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पर विश्वास जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल  का पहाड़ में अच्छा खासा दबदबा माना जा रहा है। इसका कारण वे लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवास करते आ रहे हैं। जबकि भाजपा के अनिल बलूनी लंबे समय से दिल्ली में डटे रहे। आलाकमान की नजदीकियों की वजह से उन्हें गढ़वाल सीट का टिकट मिला है। लिहाजा उनकी धरातल पर पकड़ कम दिखती है। अ​धिकांश कार्यकर्ताओं तक वे आज नहीं मिले, ऐसे में अब उनके सामने जनता के साथ संवाद करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के मन को भी समझना होगा। इधर, गोदियाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जाना पहचाना नाम है। साथ ही आम जनता भी उनके चेहरों को पहले से ही जानते है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल भी लोगों नेे देखा और उसे सराहा भी गया है। लिहाजा उन्हें जनता तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी जबकि अनिल बलूनी के लिए जनता को अपनी ओर खींचने के​ लिए कसरत करनी पड़ेगी। खैर, इस सीट पर जानकारों का कहना है कि कांग्रेस व भाजपा बीच कड़ी फाइट देखने का मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!