उत्तराखंडचुनावीं दंगल

पासवान बने ऋ​षिकेश के मेयर

ऋ​षिकेश। नगर निगम ऋ​षिकेश में एक बार से फिर से भाजपा का प्रत्याशी मेयर बनेगा। शंभू पासवान ने अपने प्रतिद्वंदियों को मात देकर एतिहासिक जीत दर्ज की है। काफी दिनों से ऋ​षिकेश में मेयर चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ था, आ​खिरकार शंभू पासवान ने जनता के आशीर्वाद से जीत दर्ज की ली। वहीं भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि यह जनता की जीत है। भाजपा के विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। कहा कि ऋ​षिकेश का चहुंमुखी विकास होगा। इसके लिए कई योजनाएं जल्द धरातल पर लाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button