आबकारीउत्तराखंड

आबकारी विभाग ने ऋषिकेश के कई क्षेत्रों से अवैध शराब बरामद की

ऋषिकेश : प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में शिवाजी नगर , छोटी सब्जी मंडी एवं संदिग्ध ढाबों एवं घरों में दबिश दी गई । दबिश के दौरान शिवाजीनगर स्थित शैलेश पटेल पुत्र कनक पटेल निवासी शिवाजी नगर की दुकान से कुल 52 पाउच माल्टा देशी शराब व 18 पव्वे मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब बरामद हुए , छापेमारी को आगे बढ़ाते हुए आदर्श ग्राम स्थित छोटी सब्जी मंडी में दबिश दी गई गई जिसमें एक पुरुष श्याममिलन पुत्र पहलू प्रसाद के कब्जे से 04 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 14 पव्वे मैकडॉवल नंबर 01 अंग्रेजी शराब बरामद हुई ।दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 32 पव्वे मैकडॉवल अंग्रेजी शराब एवं 56 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई। छापेमारी में शामिल टीम अधिकारी पान सिंह राणा, अर्जुन सिंह, अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!