उत्तराखंडपर्यावरणवन विभाग

*उत्तराखंड की लैंसडाउन सैन्य छावनी तक पहुंची जंगल की आग*

सेना ने संभाला मोर्चा, 12 घंटे में बुझाई वनाग्नि

आग का विकराल रूप, लोगों को सांस लेने में हो रही मुश्किल
देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि का तांडव रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जंगलों लगी आग विकराल रूप लेती जा रही है। लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र में लगी आग छावनी परिसर तक पहुंच गई थी, जिस पर काबू करने के लिए सेना को भी मैदान में उतराना पड़ा, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र रेंज क्षेत्राधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र में वनाग्नि की ये पहली घटना थी। बुधवार देर रात को ही जंगलों में आग लगी थी, जिसकी लपटें लैंसडाउन छावनी क्षेत्र तक पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम के साथ सेना के जवान भी मैदान में उतरे और करीब 12 घंटे के बाद वनाग्नि पर काबू पाया गया।
भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडाउन जहरीली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीडी जोशी ने बताया कि आग रिहायशी इलाके के पास तक पहुंच गई थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस वनाग्नि में करीब कई हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट हो गए।
स्थानीय निवासी नरेंद्र ने बताया कि आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था, उसके धुएं से लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं, लैंसडाउन वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि क्षेत्र में आग लगाने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है। वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!