उत्तराखंडश्रद्धांजलि

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

ऋषिकेश : 17अप्रैल।ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए डॉ. राधाकृष्णन के महान व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, नैतिकता और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, आशीष गौड़, उषा जोशी, जगदीश भंडारी, रविंद्र रावत, राहुल कश्यप, पूनम ढोभाल, सुमन रावत, हेमलता एवं विनीता बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!