उत्तराखंडचारधाम यात्रा

गढ़वाल आयुक्त ने किया केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, हेली सेवाएं और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। जिनके त्वरित समाधान के निर्देश मौके पर ही दिए गए। उन्होंने दो टूक कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था पर विशेष सख्ती बरतते हुए निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया। शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए. वहीं बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बर्फ हटाने के निर्देश भी दिए गए। जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
आईजी गढ़वाल ने सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान हेली सेवाओं और हेलिपैड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, आवास, भोजन और गैस जैसी जरूरी सुविधाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। आयुक्त ने बताया मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है। उन्होंने कहा सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ऋषिकेश । चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऑफलाइन पंजीकरण पांच हजार के पार चला गया है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। उसके अनुरूप पंजीकरण के लिए मोबाइल टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बार चारधाम यात्रा 19 अपैल से शुरू हुई थी। पिछले साल के मुकाबले धामों के कपाट करीब 10 दिन पहले खुले थे।ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू कर दिया गया था। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हुआ। ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या शुरू में कम थी। मई के शुरू में ही ऑफलाइन पंजीकरण कराअब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। 15 से 20 जून के बीच ही सबसे अधिक यात्री आते हैं। आन-द-स्पाट पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या ऋषिकेश में ही पांच हजार के पार है।अब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!