उत्तराखंडनिरिक्षण

पूर्व मेयर के होटल पर छापेमारी, जीएसटी ने खंगाले दस्तावेज

हरिद्वार।मंगलवार सुबह पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में जीएसटी विभाग की कार्रवाई की गयी। होटल का संचालन पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा द्वारा किया जाता है। अशोक शर्मा कांग्रेस में सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव के दावेदार माने जा रहे हैं। छापेमारी की इस कार्यवाही से अन्य व्यापारियों में भी अफरा-तफरी देखी गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग की टीम मंगलवार को होटल पहुंची। जिसके बाद जीएसटी ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम होटल से जुड़े कागजात और अन्य अभिलेख खंगाले। कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद कर्मचारियों और संचालकों से भी आवश्यक जानकारी ली गयी। जीएसटी विभाग की टीम की ओर से फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। विभागीय टीम दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकती है। होटल में जीएसटी विभाग की कार्रवाई के दौरान अशोक शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। इस छापेमारी की कार्यवाही से होटल व्यवसाईयों में अफरा-तफरी का महोल बना है। राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा तेजी से फैली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!