
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्री यमुना प्रसाद त्रिपाठी जी के दिशा निर्देशन में और सीनियर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह जी के नेतृत्व में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा अतिथि उपस्थित थे,
प्रधानाचार्य श्री यमुना प्रसाद त्रिपाठी जी ने कहा कि
हरेला पर्व पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,हरेला पर्व के शुभ अवसर पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन एवं सेवा भावना का परिचय दिया और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” तथा “हरित उत्तराखंड, स्वच्छ उत्तराखंड” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए, इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी संजीव चौधरी,डा सुनील दत्त थपलियाल,जयकृत सिंह रावत,संजीव कुमार,विकास नेगी,अजय कुमार, रंजन अंथवाल, चंद्रकला त्रिपाठी,मनोरमा रावत, कुसुम उनियाल, जितेंद्र बिष्ट, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत आदि उपस्थित थे







