उत्तराखंडबधाई

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चमका हिम्स जौलीग्रांट का नाम

हिम्स जौलीग्रांट के डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर पर आयोजित लाइव स्ट्रीम से जुड़कर हासिल की गौरवपूर्ण उपलब्धि

डोईवाला- हिम्स (हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) जौलीग्रांट के लिए गर्व का क्षण है कि संस्थान से जुड़े निदेशक (चिकित्सालय सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज एक ऐतिहासिक उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हैं। डॉ. अभिजात सेठ (अध्यक्ष) के साथ डॉ. पाण्डेय इस विश्व रिकॉर्ड के प्रतिभागी एवं आयोजन समिति के सदस्य रहे। वह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) (भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) के गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं।

डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर विषय पर आयोजित विशेष लाइव स्ट्रीम से जुड़ी इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर यूट्यूब पर आयोजित लाइव पाठ को सर्वाधिक दर्शकों द्वारा देखे जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। आयोजित लाइव स्ट्रीम को एक साथ 17,999 दर्शकों ने देखा।

यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व को रेखांकित करती है। डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि ने एचआईएमएस जौलीग्रांट के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

हिम्स जौलीग्रांट चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के साथ निरंतर नवाचार की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्थान से जुड़े चिकित्सकों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हिम्स जौलीग्रांट की उत्कृष्ट चिकित्सा एवं शैक्षणिक परंपरा को और सशक्त बनाती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!