उत्तराखंडसम्मान

*डॉ. हरिओम प्रसाद बने चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक*

ऋ​षिकेश। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवींद्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी डॉ. कल्पना सैनी व सहप्रभारी की सहमति से सांगठनिक जिला ऋ​षिकेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शहर के प्रख्यात डॉ. हरिओर प्रसाद को बनाया गया। इसके अलावा डॉ. वीके सारस्वत व राकेश उनियाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इस दौरान जिला संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदा​धिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही डॉ. प्रसाद के मनोनयन पर आईएमए ऋ​षिकेश ने भी बधाई दी। इस मौके पर डॉ. प्रसाद ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसका ईमानदारी पूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button