
ऋषिकेश, हरिद्वार ।ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार के शुभ अवसर पर हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपरा सदैव जनमानस को ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करती रही है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि सावन मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है और यह समय आत्मशुद्धि, सेवा और लोकमंगल के संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है।
डॉ. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी डॉ. अग्रवाल ने मुलाकात की और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।







