उत्तराखंडभ्रष्टाचार

डिस्पेच रजिस्टर में छोड़े 5 पंत्राक नम्बर खाली, जवाब मांगने पर पेयजल निगम के मुख्यालय में हड़कंप

शनिवार को अध्यक्ष कार्यालय डिस्पेच रजिस्टर मुख्यालय से मिला गायब

देहरादून। पेयजल विभाग के सचिव व अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी को रिटायर होने पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व विभागीय अधिकारियों ने विदाई दी लेकिन उनके रिटायर होने के बाद विभाग में नया खेल होने की खबर मिल रही है। अगर सूत्रों की माने तो विभाग में अध्यक्ष कार्यालय में डिस्पेच रजिस्टर में आज 28 जून 2024 में 5 पत्रांक खाली छोड़े गए है जिसमें कुछ बड़ा होने की खबर मिल रही है। शनिवार को डिस्पेच रजिस्टर गायब मिला। पेयजल निगम के मुख्यालय में तैनात कर्मचारी का कहना है कि उसने रजिस्टर चीफ इंजीनियर मुख्यालय को दिया है जबकि इस बारे में चीफ इंजीनियर मुख्यालय संजय सिंह का कहना है कि वह रजिस्टर के कस्टुडियन नहीं है इसलिए रजिस्टर उनके पास नहीं है।

पेयजल विभाग के सचिव व अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी को रिटायर होने पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को उन्हें विदाई दी। अरविंद सिंह ह्यांकी के रिटायर होने के बाद विभाग में अभी जो नूरा कुश्ती चल रही थी वह थमी नहीं है। विभाग में कुछ ने कुछ चल रहा है जिसकों लेकर विभागीय अधिकारी चर्चा कर रहे हैं। सचिवालय में शुक्रवार को चर्चा रही की अरविंद सिंह ह्यांकी एक ही अधिकारी पर मेहरबान रहे। उस अधिकारी ने उन्हें रिटायर होने पर सम्मानित किया। अगर सूत्रों की माने तो विभाग में अध्यक्ष कार्यालय में डिस्पेच रजिस्टर में 5 पत्रांक खाली छोड़े गए है जिसमें कुछ बड़ा होने की खबर मिल रही है। अगर सूत्रों की माने तो इन डिस्पेच नम्बर पर कुछ अधिकारियों को मनपसंद ट्रांस्फर व कुछ अधिकारियों को सजा दी जा सकती है। इन बारे में जब पेयजल मुख्यालय में जाकर डिस्पेच रजिस्टर के बारे में जानकारी की गई तो डिस्पेच रजिस्टर मुख्यालय से गायब मिला। पेयजल निगम के मुख्यालय में तैनात कर्मचारी का कहना है कि उसने रजिस्टर मुख्य अभियंता मुख्यालय को दिया है जबकि इस बारे में मुख्या अभियन्ता मुख्यालय संजय सिंह का कहना है कि वह रजिस्टर के कस्टुडियन नहीं है इसलिए रजिस्टर उनके पास नहीं है। रजिस्ट्र में आखरी डिस्पेच नंम्बर 22/अध्यक्ष कैम्प-का0 आदेश! 15 दिनांक 27/06/24 है। उसके बाद क्या नम्बर जारी किया गया है। रजिस्टर गायब होने के कारण पता नहीं चल रहा है। इस बारे में मुख्य अभियन्ता मुख्यालय संजय सिंह का कहना है कि अध्यक्ष को जो आदेश करना था वह 28 जून को कर चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर रजिस्टर में आदेश 28 जून को हो गया तो उसकों डाक से भी तो 28 जून को ही भेजा गया होगा तो उस पर अपना बचाव करते हुए कहा कि अगर अध्यक्ष ने कोई आदेश 6 बजे के बाद किया तो उसे बाद में भी पोस्ट किया जा सकता है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!