रायशुमारी में भी पासवान का नाम रहा सबसे आगे
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश जब से अनूसूचित जाति के आरक्षित हुई है तब से शंभू पासवान का तेजी से शहर के लोगों की जुबान पर सिर चढ़ बोल रहा है। आज बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयपाल सिंह चौहान व पूर्व जिलाध्यक्ष रायशुमारी को लेकर ऋषिकेश पहुंचे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों का जोरदार स्वागत किया। वहीं पर्यवेक्षकों ने बारी- बारी से कार्यकर्ताओं से मेयर व पार्षद पद के दावेदारों के बारे में फीड बैक लिया। जिसमेें मेयर पद पर कार्यकर्ताओं की पसंद के रूप में शंभू पासवान का नाम चर्चा में सबसे आगे रहा।
ये है मेयर पद के दावेदारों में शामिल
शंभू पासवान, रविंद्र बिरला, प्रकांत कुमार, सुभाष वाल्मिकी, अशोक पासवान, सुभाष जाटव, प्रतिभा चौधरी, डोली शाह, अक्षय खैरवाल, प्रेमनाथ राव, राकेश पारछा, सुरेंद्र कुमार मोघा, नंद किशोर जाटव, महिपाल सिंह।