उत्तराखंडचारधाम यात्रा

यात्रियों को जल्द देवधामों को भेजा जाएगा- आयुक्त गढ़वाल

ऋ​षिकेश। देवधामों के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने से प्रशासन की हालत पतली हो गई। जगह- जगह यात्रियों को रोका गया है। ऐसे में प्रशासन भी हालातों पर नजर बनाए हुए। यात्रा रूट पर हालत सुधरने के बाद ऋ​षिकेश से यात्रियों को देवधामों के लिए रवाना किया जाएगा। गुरूवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने ऋ​षिकेश के बस ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं चेक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऋ​षिकेश में कई धर्मशालाओं में यात्री रूके हुए। फिलहाल 30 मई तक आफलाइन रजिट्रेशन पर रोक लगी हुई है। कहा कि धीरे- धीरे यात्रा रूटों पर हालत सुधरने लगे हैे। कहा कि जल्द से जल्द यात्रियों को यहां से भेजा जाएगा। जैसे ही हालात सामान्य हो जाएंगे उसके 24 घंटे के अंतराल में यह निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!