उत्तराखंडबाढ़

बारिश का कहर, 10 ग्रामीण सड़कें बंद

बागेश्वर । जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच  10 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। सबसे अधिक आठ सड़कें कपकोट क्षेत्र में अवरुद्ध हैं, जबकि एक-एक सड़क बागेश्वर और पीएमजीएसवाई बागेश्वर खंड के अंतर्गत बंद है। मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
लोक निर्माण विभाग बागेश्वर के अनुसार धैना-लखनी से लोहारी सिल्ली बंड कनस्यारी मोटर मार्ग का किमी पांच स्थानीय गधेरे का जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त है। यहां वायर क्रेट आधारित अस्थायी वेंटेड काजवे बनाया जाएगा और मार्ग 20 जुलाई तक खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है।पीएमजीएसवाई बागेश्वर के अंतर्गत खातीगांव-देवतोली मोटर मार्ग किमी 0.625 पर स्कपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से 10 जुलाई से बंद है। मरम्मत कार्य जारी है और 31 जुलाई तक मार्ग बहाल होने की संभावना है। कपकोट क्षेत्र में कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर-काफलीकमेड़ा मार्ग का स्लाइडिंग जोन मानसून समाप्त होने तक बंद रहेगा।इसके अलावा धरमघर-माजखेत, नैकाना-बसौरा, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, बदियाकोट-कुवारी, खड़लेख-भनार, उगिंया-सौराग तथा शामा-लीती-गोगिना मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। इनमें अधिकांश मार्गों को शनिवार दोपहर अथवा शाम तक खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ, लोनिवि कपकोट, वैप्कास तथा ब्रिडकुल के सभी अन्य मोटर मार्ग फिलहाल यातायात के लिए सुचारु हैं। वहीं आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार को कपकोट में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बागेश्वर तथा गरुड़ में वर्षा नहीं हुई। सरयू नदी का जलस्तर 866.10 मीटर तथा गोमती नदी का जलस्तर 863.00 मीटर पर स्थिर बना हुआ है।
दोनों नदियां फिलहाल चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कपकोट, कौसानी तथा आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!