आबकारीउत्तराखंड

ऋषिकेश आबकारी टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की

ऋषिकेश। देर रात्रि आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून द्वारा रायवाला क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन में कच्ची शराब की तस्करी कर ऋषिकेश क्षेत्र में लाए जाने की सूचना मिलने पर वाहन का पीछा करके दोनों ओर से घेर कर सत्यनारायण मंदिर के समीप पकड़ लिया गया, वाहन से लगभग 240 लीटर कच्ची शराब आठ कट्टों के भीतर से बरामद हुई, प्रत्येक कट्टे में 30 पाउच बरामद हुए ,जिसकी शराब की मात्रा लगभग 1 लीटर है, मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा यह बताया गया की यह शराब काशीपुर मुकुंदपुर से तैयार करके ऋषिकेश के मनसा देवी क्षेत्र में बिक्री करने हेतु लाई गई है एक व्यक्ति काशीपुर निवासी है जबकि गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति मनसा देवी ऋषिकेश निवासी हैं, टीम द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है,एवं तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध शराब को कब्जे में ले कर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है,

टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट द्वारा किया गया,
टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा,उमराव राठौर,आशीष प्रकाश,हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, दीपा,गोविंद,राकेश,हेमंत, कांस्टेबल आशीष चौहान,सोनम मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!