
ऋषिकेश, 20 जून। Life Saver Army, जैनम जीविका इनिशिएटिव एवं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क विशाल रक्तदान शिविर का आज सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने किया। इस अवसर पर मेयर श्री शंभू पासवान ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश मेयर श्री शंभू पासवान जी ने Life Saver Army, जैनम जीविका इनिशिएटिव एवं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
शिविर सफल संचालन के दौरान जैनम जीविका इनिशिएटिव से प्रदीप बिष्ट, मोहित गुप्ता, पवन गोयल व परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालक अमन व उनकी समस्त टीम का सहयोग रहा।







