उत्तराखंड

ऋषिकेश पुलिस, आपदा राहत दल एंव जल पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गंगाजी में डूब रहे व्यक्ति को बचाया गया

ऋषिकेश,03 फरवरी। सुबह करीब 10:00 बजे त्रिवेणी घाट पर एक व्यक्ति प्रांजल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी भनियावाला देहरादून गंगाजी में स्नान करने के दौरान गंगा जी की बड़ी जलधारा में तेज बहाव में बहकर डूबने लगा । गंगा जी में बह रहे इस व्यक्ति को देखकर त्रिवेणी घाट में मौजूद पर्यटको / स्थानीय लोगो की चीख पुकार मच गयी । चीख पुकार सुनते हुए त्रिवेणी घाट चौकी, जल पुलिस एंव आपदा राहत दल के पुलिस जवान तुरन्त हरकत में आये एंव त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा राहत उपकरणो के साथ जान की परवाह किये परस्पर समन्वय स्थापित कर कड़ी मेहनत / मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को 72 सीढ़ी के नजदीक गंगा जी के तेज बहाव से बाहर निकला गया बाहर निकाला गया । गंगाजी की तेज बहाव में काफी दूर तक बह जाने के कारण प्रांजल की श्वास और धड़कन बहुत ही धीमी चल रही थी ऐसी आकस्मिक स्थिति में भी बचाव दल द्वारा पूर्ण धैर्य का परिचय देते हुए एम्बुलेंस के आऩे तक मौके पर ही सी0पी0आर0 देना प्रारम्भ किया गया एंव बामुश्किल अथक प्रयासो के बाद होश में लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स चिकित्सालय भेजा गया है । 

बचाव दल –

1. कांस्टेबल हरीश कुमार, आपदा राहत दल 40 बटालियन हरिद्वार

2. कांस्टेबल संतराम, आपदा राहत दल 40 बटालियन हरिद्वार
3. कांस्टेबल अऩिल कुमार, आपदा राहत दल 40 बटालियन हरिद्वार
4. गोताखोर विनोद सेमवाल, जल पुलिस
5. आरक्षी भुवन चन्द्र, चौकी त्रिवेणी घाट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!