उत्तराखंडसम्मान

ऋषिकेश की रेखा राणा को ‘नारी शक्ति सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

ऋषिकेश/देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की ओर से ‘नारी शक्ति सम्मान 2026’ प्रदान कर महिला हेल्प डेस्क, ऋषिकेश में तैनात रेखा राणा को सम्मानित किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया।


रेखा राणा ने महिला सुरक्षा, सहायता और जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों से पीड़ित महिलाओं को त्वरित मदद मिलने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं सदस्य सचिव उर्वशी चौहान ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोग ने आशा जताई कि रेखा राणा आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!