
ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने बेहतरीन चिकित्सीय सेवाएँ दे रहे चिकित्सकों के साथ सी.ए के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने वालों को सम्मानित किया
रोटरी क्लासिक ने अपने कार्यक्रमों की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर के सम्मानित डॉ. रवि कौशल डॉ. राजे नेगी डॉ.संदीप रैना डॉ.लवित चंदोक डॉ. नंद लाल कोठारी डॉ.पीयूष सिंह सीए.अजय बहुगुणा सीए.परिधि शर्मा सीए. निखिल बत्रा सीए.पुष्पक गर्ग को सम्मानित किया
इस अवसर पर रोटरी क्लासिक के अध्यक्ष रो.संजय सकलानी ने कहा कि मानवता की सेवा में के मामले में चिकित्सक पहले नंबर पर आता है उन्होंने कहा कि दूसरे के जीवन को बचाने के लिए अपनी सेवा देने वाले चिकित्सकों के योगदान को कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता
रोटरी क्लासिक के सचिव रो.विजय रावत ने कहा कि देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था में सी.ए की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो देश की प्रगति को आगे बढ़ाने में सहायक होती है
रोटरी क्लासिक के कोषाध्यक्ष रो.हिमांशु गुप्ता ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ऋषिकेश का नाम रोशन करने वाले लोगों को क्लब समय समय पर सम्मानित करने का काम करेगा
इस मौक़े राकेश अग्रवाल सौरव शर्मा ,सौरव वर्मा, अंकित गुप्ता, भूपेंद्र राणा, संतोष कुकरेती, नीरज चौहान, पंकज अरोड़ा आदि उपस्थित थे







