उत्तराखंडचुनावी दंगल

मेयर पद पर शभूं के नाम शहर में चर्चा, क्या मिलने जा रहा है टिकट

ऋषिकेश। निकाय चुनाव के आरक्षण का रास्ता होने के बाद ऋ​षिकेश में अध्यक्ष व पार्षद पद के संभावित प्रत्या​शियों में उत्साह का संचार हो गया है। वहीं सामान्य सीट न होने से कई कद्दावर नेताओं को फिलहाल पीछे धकेल दिया गया है। वहीं भाजपा से शंभू पासवान का नाम लगातार तेज से शहरवासियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। बीती शाम पासवान ने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल से मुलाकात कर अनुसूचित जाति के लिए सीट आर​क्षित करने पर आभार जताकर अपनी मंशा भी जाहिर की कर दी है। पासवान का मजदूर व निर्बल लोगों में पहले से ही अच्छी खासी पकड़ हैं। वहीं सभी वर्ग के लोगों के साथ आने से भी उनकी दावेदारी मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। हालां​कि भाजपा से अन्य नेताओं ने भी टिकट के लिए आला नेताओं चक्कर काटने शुरू कर दी है। खैर शंभू पासवान पर भाजपा ने हाथ रखा तो पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम उनकी जीत लगभग आसान मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस के ​​लिए अभी फिलहाल सीट के समीकरण साधने के लिए मजबूत प्रत्याशी का चयन करना किसी चक्रव्यूह को भेदने जैसा साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!