उत्तराखंडपर्व

शैल संकल्प फाउंडेशन ने नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर एवं खेल मैदान में सैकड़ों पौधों का वृक्षारोपण किया

डोईवाला। हरेला पर्व के पावन अवसर पर शैल संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर, इठारना भोगपुर , पंचायत घर गडूल, विकासखंड डोईवाला , देहरादून के मंदिर परिसर एवं खेल मैदान परिसर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सैकड़ों पौधों का वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर फलदार, छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की अध्यक्ष शैलबाला ममगाईं ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शैल संकल्प फाउंडेशन के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में शैल संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंदिर समिति के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उत्तराखण्ड को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-सुरक्षित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अभियान में संस्था की अध्यक्ष शैलबाला ममगाईं के साथ उपाध्यक्ष , उपेन्द्र सकलानी और राजेंद्र नौटियाल , सचिव आर.डी . ममगाईं और हर्ष जोशी , संगठन सचिव मीना जोशी और गुड्डी नेगी कोषाध्यक्ष पूनम सेमवाल और हिना जोशी , प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सदस्य आशीष नौटियाल ,पारस ममगाईं , अक्षत सेमवाल , स्मृति नौटियाल , अराध्य सेमवाल के साथ मंदिर समिति के अमित राणा , मोहित रावत का विशेष सहयोग मिला ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!