उत्तराखंडसम्मान

टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग 2026 में एसआरएचयू को वैश्विक सम्मान

दुनिया के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया देश का गौरव

अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा- उत्कृष्टता, शोध एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट ने वैश्विक स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय को 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक सहभागिता तथा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को वैश्विक मान्यता प्रदान करती है।

विश्व के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच बनाई पहचान

टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग में विश्वभर के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया गया। यह रैंकिंग संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रति विश्वविद्यालयों के योगदान और समाज पर उनके वास्तविक प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है। एसआरएचयू ने विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान हासिल किया।

एसआरएचयू का विभिन्न एसडीजी श्रेणियों में भी प्रभावशाली प्रदर्शन

-SDG-6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) में विश्व स्तर पर 89वीं रैंक प्राप्त की।
-SDG-3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण) में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-7 (सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा) में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-12 (जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन) में 101-200 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-17 (लक्ष्यों के लिए साझेदारी) में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-9 (उद्योग, नवाचार एवं अवसंरचना) में 401-600 ग्लोबल रैंक बैंड प्राप्त किया।

उत्कृष्ट शिक्षा, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिणाम

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय न केवल उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

पहले भी मिल चुकी हैं राष्ट्रीय स्तर की मान्यताएं

इससे पहले भी एसआरएचयू को को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की ए+ ग्रेडिंग इसकी गुणवत्ता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थागत विकास का प्रमाण है।

गांवों और समाज के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि एसआरएचयू का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। विश्वविद्यालय ग्रामीण स्वास्थ्य, सामुदायिक सेवा, जनजागरूकता कार्यक्रमों, अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर

टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग में मिली इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने इसे विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

“हम भविष्य में भी उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के मानकों को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम की मेहनत और समर्पण ने यह उपलब्धि संभव बनाई है। हम निरंतर सुधार और समग्र विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अवसर प्रदान करते रहेंगे।”
डॉ. विजय धस्माणा, अध्यक्ष, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!