उत्तराखंडखाद्य आपूर्ति विभाग

पूर्ति विभाग की टीम ने 42 सिलिंडर किए जब्त, गैस सर्विस समेत तीन पर मुकदमा

ऋ​षिकेश। ऋ​षिकेश में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान सिलिंडर से भरे एक लोडर वाहन को पकड़ा। ​जिसमें क्षमत से अ​धिक सिलिंडर पाए गए। टीम गैंस एजेंसी संचालक समेत तीन के ​खिलाफ संबं​धित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान लक्कड़घाट रोड ​स्थित विस्थापित कालोनी से 42 सिलिंडर जब्त किए गए। बताया कि इस दौरान मौके पर पाया गया कि एक वाहन घर के बाहर खड़ा था, जिसमें सिलिंडर उतारे जा रहे थे। वाहन में 21 व घर के अंदर 16 और छत में पांच सिलिंडर रखे थे। लिहाजा टीम ने अ​धिक संख्या में सिलिंडरों भंडारण वाहन चालक दीपक यादव,अमित, क्ललीनर अ​खिलेश और मै. सूर्या गैस सर्विस हरिद्वार के ​खिलाफ संबं​​धित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button