उत्तराखंडपुलिस डायरी
दून में नही रूक रहा रात में उपद्रवियों का आतंक
युवक को लाठी डंडों से पीटकर किया बुरी तरह से घायल
देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में कुछ लोग ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे लाठी डंडो से खूब पीटा। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है। मामला देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10ः30 पर टर्नर रोड पर फिल्मी अंदाज में दो कारों में सवार कुछ युवकों ने बाइक पर जा रहे एक युवक को रोक लिया और उसके बाद लाठी डंडों और लोहे की रोड से युवक को बुरी तरह से पीट दिया, जिसमें युवक को कई गंभीर चोटें आई और उसका सर भी फट गया। घटना के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पीड़ित युवक के परिजनों को घटना का जानकारी दी।
बेटे के साथ हुई इस घटना के बाद पीड़ित के पिता नसीम ने क्लेमेंटटाउन थाने में तहरीर देकर निखिल सूद, भरत चौधरी, आकाश मलिक समेत 5-6 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर के मुताबिक पीड़ित युवक अपने दोस्तों शहजाद, अली, कैफ और साबिर के साथ एक्टिवा और बाइक से क्लेमेंटटाउन स्थित पोस्ट ऑफिस की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से दो कारों में सवार युवक पहुंचे और उन्होंने पीड़ित कों रोककर उसे बुरी तरह पीट दिया। जबकि पीड़ित के दोस्तों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन युवक हमलावरों के बीच फंस गया।
आरोप है कि आरोपियों ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर उसके सिर, चेहरे और शरीर पर लगातार वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है पैर की हड्डी टूट गई है और चेहरे पर भी कई गहरी चोटें हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर निखिल सूद, भरत चौधरी, आकाश मालिक सहित 5 -6 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पु







