उत्तराखंडजनहित

बापू ग्राम क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर राज्यसभा सांसद दिखे संजीदा। सरकार के सामने उठाए मात्वपूर्ण मुद्दे

ऋषिकेश, 04 फरवरी।मंगलवार को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी ने सदन में बापुग्राम क्षेत्र में चल रही वन विभाग भूमि विवाद को लेकर दृढ़ता से अपनी बात 

 


उन्होंने पुरजोर तरीके से जनता को इस स्थायित्व और क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग उठाई।
महेंद्र भट्ट जी बताया कि पिछले 7 दशकों से हजारों परिवार उस क्षेत्र में रह रहे हैं और करोड़ों रुपए का राजस्व नगर निगम को प्राप्त होता है।
इतना ही नहीं सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं भी क्षेत्र में गतिशील हैं ऐसे में यह सरकार का दायित्व है कि जनता को स्थायित्व प्रदान किया जाए।
वही दूसरी ओर हरिद्वार लोकसभा के संसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेश जुगरान के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने कल केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की ।
अब यह स्पष्ट रूप से दिखने लगा है कि क्षेत्र के प्रतिनिधि जनता की समस्याओं को लेकर काफी गम्भीर नजर आ रहे हैं और लगातार जनता की आवाज बनकर सरकार तक जा रहे हैं।
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जिस प्रकार इस मुद्दे को सदन में उठाया उससे यह साफ जाहिर हो गया है कि वह इस समस्या को लेकर काफी संजीदा हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!