उत्तराखंडपुलिस डायरी

*खुलासे के लिए की गई एसआईटी गठित: डीजीपी*

उधमसिंह नगर। देहरादून रू उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले को उत्तराखंड पुलिस में बेहद गंभीरता से लिया है। उत्तराखंड पुलिस के मुखिया डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया गया है, जिसमें जिला पुलिस के साथ ही एसटीएफ के लोग भी शामिल होंगे।
मामले में केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि बाबा तरसेम सिंह की हत्या से संबंधित कोई उचित जानकारी उनके पास भी है तो उस पर भी काम करते हुए जल्द से जल्द हथियारों को पकड़ा जाए। यह हत्या “सामान्य है या कोई बड़ी साजिश” इन दोनों ही एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और अन्य बड़े अधिकारी पहुंच रहे हैं। पूरे मामले में सभी को साथ लेकर सभी से मिलने वाली लाभप्रद जानकारी के आधार पर पुलिस आगे बढ़ते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करेगी।

Related Articles

Back to top button