उत्तराखंडपुलिस डायरी

*तीन वाहन आपस मे टकराए, 3 की मौत, 5 घायल**

दुन के कुआंवाला में हुई जबरदस्त टक्कर

घायलों को इलाज के लिए लाया गया दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय
देहरादून। डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप बुधवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तीन वाहनों की टक्कर से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है। जब तीन वाहन एक साथ टकरा गए। सुबह करीब 6 बजे कुवांवाला जंगल शुरू होने पर दादेश्वर मन्दिर से पहले तीन वाहन आल्टो, इको स्पोर्टस और इका गाड़ियां आपस में टकरा गई। इको वाहन में चालक सहित 7 लोग सवार थे, जिनमे दो बच्चे, तीन पुरुष, दो महिलाएं थीं। इनमें से एक महिला, एक पुरुष व एक बच्चे की मौत हो चुकी है। शेष दोनो वाहन में एक- एक लोग घायल हैं। घायल की कुल संख्या 6 है। जिन्हें 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः थाना डोईवाला को सूचना मिली कि कुँआवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये है, जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया।
मौके से पुलिस ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने 3 घायलो कोे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समय सुबह 6ः00 बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे 02 वाहनो मारूती इको वाहन तथा आल्टो 800 कार से टकरा गई। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक वाहन में 7 लोग सवार थे। जिनमें दो बच्चे तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी। इनमें से एक महिला एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य वाहनों में एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। कुल छह लोगों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से दून हॉस्पिटल देहरादून भर्ती किया गया है। डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। टैक्सी वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। घायलों में रुद्रप्रयाग के 72 वर्षीय बुधीराम, बुधीराम की 70 वर्षीय पत्नी जसवंती देवी शामिल हैं। पुलिस अन्य घायलों का पता लगा रही है।

मृतक के नाम
1- गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष
2- भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष
3- गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, उम्र 05 वर्ष

घायल के नाम
1- जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून उम्र 76 वर्ष
2- दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून, उम्र 07 वर्ष
3- मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष
4- बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष
5- आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!