उत्तराखंडहादसा

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में 8 की मौत, 6 घायल

हरिद्वार में हुई दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल, अल्मोडा में चार की मौत, 2 घायल, रुद्रपुर में एक की मौत

हरिद्वार। जिले में भीषण हादसा हुआ है। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बीती रात टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी। पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर के मोड़ पर अचानक दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस से पिकअप वाहन के बीच में टक्कर लगी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। बस भी ड्राइवर की साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के वक्त पिकअप में 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। वहीं क्रेन की मदद से पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को रास्ते हटाकर यातायात सुचारू कराया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिकअप सवार अहान (18 वर्ष) पुत्र शराफत, निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद तथा एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत (42 वर्ष) और उनकी पत्नी शबाना (35 वर्ष) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में अन्नू (18 वर्ष) पुत्र मेहंदी हसन, सोनी लाल (25 वर्ष) पुत्र राम रहीश, निवासी हरदोई तथा शमीम (42 वर्ष) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!