
ऋषिकेश। हाउस ऑफ़ हेल्प फ़ाउंडेशन, ऋषिकेश द्वारा आयोजित “देवभूमि राष्ट्रीय संवाद 2026” का सफल आयोजन आशीर्वाद वाटिका, ऋषिकेश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय “राष्ट्र प्रथम : संस्कृति बचेगी तो देश बचेगा” रहा, जिस पर देश एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित विचारकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक व्यक्तित्वों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उदय माहुरकर ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और समकालीन चुनौतियों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सांस्कृतिक आत्मा की रक्षा ही सशक्त और समृद्ध भारत की आधारशिला है।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में गौरांग सिंह परमार, महंत सच्चिदानंद शास्त्री जी, गिरीश डोभाल, माननीय राज्य मंत्री (दर्ज़ा प्राप्त), राघवेन्द्र भटनागर जी तथा राजेन्द्र तरियाल, जिला अध्यक्ष, भाजपा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों में श्रीमती कनिका जैन, प्रख्यात समाजसेवी एवं सामाजिक उद्यमी, श्रीमती शुभांगी रैना (अध्यक्ष), श्रीमती माधवी गुप्ता, सचिव, रोटरी क्लब दिवास, ऋषिकेश, सक्षम अग्रवाल, श्री लक्ष्य चौहान, मानिक बंसल तथा मुकुल यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
नगर के बौद्धिक एवं सामाजिक वर्ग से दिनेश सती ,समाजसेवी, तथा मनोज ध्यानी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ आदित्य गौतम एवं सुश्री श्रेय जोशी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। संवाद के दौरान प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श सत्र ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।
समग्र रूप से देवभूमि राष्ट्रीय संवाद 2026 राष्ट्रवादी चिंतन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं वैचारिक संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।




