उत्तराखंडविकास

महापौर शम्भू पासवान ने वार्ड संख्या 27, पशुलोक बैराज में सी.सी. सड़क निर्माण का किया उद्घाटन

ऋषिकेश: नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत वार्ड संख्या 27, पशुलोक बैराज क्षेत्र में महापौर  शम्भू पासवान ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। पशुलोक बैराज क्षेत्र में इस नई सड़क के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में हो रही असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिनव मलिक, हर्षवर्धन रावत, नगर निगम के अवर अभियंता संदीप रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!