
ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब द्वारा मनी राम रोड स्थित पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 8 में लगभग 60 छात्र छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए गए
इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी ने बताया कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं और उन्हें अच्छी शिक्षा की भी ज़रूरत होती है इसी क्रम में क्लब द्वारा स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूली बैग छात्र छात्राओं को वितरित किए गए
रोटरी क्लब के सचिव विजय रावत ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए ज़रूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए उनकी देखभाल की जाए जिससे कि वो अपने पैरों पर खड़े हो सके उन्होंने स्कूली बैग वितरित करते समय बच्चे के चेहरों पर जो मुस्कान देखी गई यह अनमोल है
रोटरी क्लासिक के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि नया क्लब होने के बावजूद समय समय पर ग़रीब बच्चों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिससे की बच्चों का भविश्य और अच्छा हो सके
इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक के एक्जीक्यूटिव सचिव रो राकेश अग्रवाल रो सौरव वर्मा रो सौरव शर्मा विद्यालय की प्रिंसिपल वंदना गैरोला वंदना शर्मा लतिका तिवाड़ी स्कूल के अध्यापक स्कूल का समस्त स्टाफ़ उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लासिक के सदस्य डॉक्टर रो राज नेगी ने किया







