
ऋषिकेश। शनिवार को भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा श्यामपुर मंडल द्वारा रेलवे फाटक के निकट राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
यह पुतला दहन राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में था।
पुतला दहन के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और स्पष्ट शब्दों में संदेश देने का प्रयास किया कि शीर्ष नेतृत्व का किसी भी प्रकार का अपमान वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री प्रतीक कालिया जी ने बताया कि राहुल गांधी पूर्व में अभी ऐसे अनर्गल टिप्पणियां कर चुके हैं, हमारे प्रधानमंत्री जी जब विदेश दौरे पर होते हैं जहां उन्हें शीघ्र सम्मानों से नवाजा जाता है उस समय विपक्ष का नेता होने के नाते इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देती है।
सभी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश नजर आया और सभी ने इसे एक कायराना हरकत बताया है।
कार्यक्रम में चंद्र मोहन पोखरियाल मंडल अध्यक्ष,पुष्पा ध्यानी जिला उपाध्यक्ष,सत्यपाल राणा ,पंकज जुगलान मंडल महामंत्री, जितेंद्र पोखरियाल जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा,विमल चंद ,अमनप्रीत सिंह,पूनम व्यास , सुप्रिया शर्मा ,कमला नेगी ,प्रदीप धस्माना , राज राणा आदि उपस्थित रहे







