उत्तराखंडमनोरंजन

सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ

खटीमा। भारत-नेपाल सीमा पर ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले से जुड़ी बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने झनकईया गंगा स्नान मेले को भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के तहत मेला घाट और काला पुल घाट के निर्माण सहित आसपास के मंदिरों के सौंदर्यीकरण की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वहीं अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के भारत-नेपाल सीमा पर आयोजित ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने मेले से जुड़ी बचपन की यादें साझा करते हुए यहां मिलने वाली पकौड़ी, जलेबी और सिंघाड़े का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह मेला भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें थारू जनजाति सहित विभिन्न समाजों की विशेष सहभागिता रहती है। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और रोजगार उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के माध्यम से झनकईया मेला घाट, काला पुल घाट के निर्माण तथा वन शक्ति मंदिर सहित आसपास के मंदिरों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने गंगा स्नान मेले को भविष्य में और अधिक भव्य स्वरूप देने की बात कहते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मेले के माध्यम से भारत नेपाल सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button