अतिक्रमणउत्तराखंड

अतिक्रमण व गंदगी किसी सूरत में स्वीकार नहीं, जायज़ मांग ही मनी जाएगी:शंभू पासवान

ऋषिकेश। नगर निगम के महापौर शंभू पासवान के पास अपनी समस्या व शिकायत लेकर पहुंचे फड़ वालों को महापौर ने नियमों व अनियमितताओं का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह के अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

दरअसल त्रिवेणी घाट पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण व खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले फड़ विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। जिसकी शिकायत लेकर फड़ विक्रेता महापौर शंभू पासवान के आस पहुंचे और अपनी समस्या बताई। लेकिन महापौर शंभू पासवान ने उनको नियम विरूद्ध ना चलने की नसीहत देते हुए कहा कि अतिक्रमण व गंदगी किसी सूरत में स्वीकार नहीं जाएगी। सभी को अपनी आजीविका चलाने का हक है लेकिन नियमों के दायरे में रहकर काम करें जिससे आमजन को किसी तरह की हानि ना हो और व्यवस्था भी बनी रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!