
ऋषिकेश।उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के ट्रांजिट कैंप और स्मृति वन क्षेत्र में महापौर महोदय द्वारा विधिवत वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की प्रेरणा देता है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे । सभी ने पौधारोपण के साथ ही पौधों की देखभाल करने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया ।
नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।







