उत्तराखंडपशुपालन

ऋषिकेश में नई गौशाला के लिए 4.41 करोड़ की डीपीआर, जल्द मिलेगी पहली किस्त : मोघा

 

ऋ​षिकेश। ऋषिकेश में निराश्रित पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नई गौशाला निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश ने 4.41 करोड़ की डीपीआर तैयार कर बोर्ड को भेजी है। बोर्ड तीन अगस्त को प्रस्ताव शासन को भेजेगा, जिसमें करीब 40 प्रतिशत यानी लगभग 1.80 करोड़ की पहली किस्त स्वीकृत करने का प्रस्ताव है। स्वीकृति के बाद 15 दिनों के भीतर धनराशि नगर निगम को मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया वित्त समिति और जिला स्तरीय समिति की निगरानी में पारदर्शी ढंग से होगी। मोघा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई गौशाला बनने से क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!