उत्तराखंडसम्मान

अटल वयो अभ्युदय’ योजनान्तर्गत टिहरी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन में टिहरी में ‘अटल वयो अभ्युदय’ योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम

वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल: टिहरी में ‘अटल वयो अभ्युदय’ योजना अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

नई टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला समाज कल्याण विभाग, नई टिहरी द्वारा ‘अटल वयो अभ्युदय’ योजनान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार, सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाऐं, साइबर क्राइम से बचाव एंव स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण छड़ी, कान की मशीन आदि वितरित किये गये।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, नई टिहरी से उपस्थित उपनिरीक्षण रीना नेगी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम एंव वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अन्य प्रकार के अत्याचार से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी आर्युवेद, नई टिहरी डॉ सत्यवीर सिंह रावत द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने सहित आरोग्य दैनिक दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने की जानकारी प्रदान की गई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

इस कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्बा मयंक थपलियाल, वरिष्ठ सहायक आकाश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!