आपदाउत्तराखंड

हल्की बारिश में ढह गई भगीरथपुरम के पार्क की दीवार

पूर्व पार्षद का आरोप बिना फाउंडेशन के ही खड़ी कर दी दीवार

देहरादून। राजधानी देहरादून में हुई कुछ घंटे की बारिश में ही पार्क की दीवार ढह गई। जिसके चलते निर्माण कार्यों पर अब सवाल उठने लगे हैं। सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि इस पार्ट की दीवार करीब 3 महीने पहले ही बनी है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसका असर देहरादून समेत प्रदेश के तमाम जिलों में देखने को मिल रहा है। देहरादून जिले में आसपास काफी अधिक बारिश हुई। हालांकि, ये बारिश काफी देर तक नहीं हुई बावजूद इसके राजधानी देहरादून के भागीरथपुरम क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क की दीवार ढ़ह गई। दीवार गिरने से किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन दीवार के समीप खड़े तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये।
घटना की सूचना मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक गणेश जोशी भी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा दीवार की फाउंडेशन मजबूत नहीं थी। जिसके कारण हल्की सी बारिश में पार्क की दीवार ढह गई। इस पूरे मामले की जांच के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दे दिए हैं। जिन लोगों के वाहनों को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई ठेकेदार से करवाने को कहा गया है।
पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने कहा इस निर्माण कार्य को वह पहले दिन से ही देख रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार यहां के एक्शन, जेई और एमडीडीए के वीसी को यहां हो रही लापरवाही की जानकारी व्हाट्सएप्प के जरिए दी है। उन्होंने कहा ठेकेदार कामों में काफी अधिक लापरवाही बरत रहा है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई बिना फाउंडेशन के ही पर की दीवार खड़ी कर दी गई है। इस पार्क का निर्माण कार्य पिछले साल सितंबर- अक्टूबर महीने में ही शुरू कर दिया गया था। अभी तक मात्र पार्क के दीवार को ही खड़ा किया गया है।
भागीरथपुरम क्षेत्र में जिस पार्क की दीवार गिरी है उस पार्क का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा था। करीब तीन महीने पहले ही इस पार्क के दीवार का निर्माण कराया गया है। पीड़ित दूधराम ने कहा करीब 4 महीने पहले ही उन्होंने गाड़ी खरीदी थी। आज दोपहर को जब बारिश हो रही थी तो उन्होंने पार्क के दीवार से लगते हुए अपनी गाड़ी लगा दी। वे गाड़ी में ही बैठे हुए थे, लेकिन अचानक पार्क की दीवार उनकी गाड़ी के ऊपर गिर गई। जिसके बाद वो अपनी जान बचाते हुए गाड़ी से बाहर निकले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!