देहरादून। सीएम धामी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है। सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही
August 9, 2026
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत
August 9, 2026
Check Also
Close





