उत्तराखंडन्यायालय

कोर्ट में पेशी के दौरान गुप्ता बंधुओं पर फेंकी काली स्याही

देहरादून। बिल्डर सतेन्द्र साहनी आत्महत्या कांड के आरोपी सहारनपुर के चर्चित गुप्ता बंधुओं पर कोर्ट में पेशी के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्याही फेंक दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने नारेबाजी करने वालोें को वहां से हटाया।
उल्लेखनीय है कि बिल्डर सतेन्द्र साहनी उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण के आरोपी सहारनुर के चर्चित गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को यहां कोर्ट में पेशी के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता कोर्ट परिसर के बाहर खडे थे। जैसे ही पुलिस का वाहन कोर्ट परिसर के बाहर आकर खडा हुआ तो सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्ता बंधु हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिये। गुप्ता बंधु जैसे ही वाहन से नीचे उतरे तभी एक कार्यकर्ता ने वहां पर पहुंच उनके मुंह पर स्याही फेंक दी। यह देख वहां पर तैनात पुलिस कर्मी सव्रिफय हो गये और उन्होंने कार्यकर्ताओं को वहां से दूर किया और गुप्ता बंधुओं को कोर्ट परिसर में लेकर गये। यह घटना होते ही मामला तनावपूर्ण हो गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!