रुड़की। मंगलवार सुबह सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई, इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटनास्थल से तक पांच शव मलबे से निकालेगए जबकि तीन को गंभीर हालत में निकाला गया उनमें से एक की मृत्यु अस्पताल में हो गई । जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर और एक घोड़ा मलबे में दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल जेसीबी से मलवा हटाने का काम चल रहा है पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं सरकारी जानकारी के अनुसार अभी तक छह लोगों और एक घोड़े की मृत्यु हो गई और दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतकों में 3 मजदूर लहबोली गांव के एक मजदूर मुजफ्फरनगर का और एक स्थानीय गांव का है एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संपूर्ण घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश जे एम रूड़की को दिये हैं l घटना स्थल पर जनपद के सभी आला अधिकारी मौजूद है l जिलाधिकारी ने घायलों का अच्छा से अच्छा इलाज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का जवाब भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटायो यात्रा’ से देगीः धामी
October 22, 2026
26 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में न्याय यात्रा, कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति
October 22, 2026
Check Also
Close


