उत्तराखंडनिरिक्षण

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण

कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

रुद्र्रप्रयाग। बद्रीनाथ धाम में आगामी 23 अप्रैल को कपाट खुलने से पूर्व तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी  विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने परिसर में चल रहे साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्यों का भी अवलोकन किया तथा मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर प्रभारी को निर्देश दिए कि नृसिंह मंदिर और योग बद्री मंदिर की साज-सज्जा 20 अप्रैल तक हर हाल में पूरी कर ली जाए। साथ ही बद्रीनाथ धाम की फूलों से सजावट 22 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से गेंदे के साथ विभिन्न रंगों के गुलाब के फूलों के उपयोग पर जोर दिया और इसके लिए दानदाताओं को समय रहते सूचित करने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने धाम परिसर में लगे सभी ब्ब्ज्ट कैमरों को दुरुस्त कर कपाट खुलने से पहले उनका ट्रायल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतारों में जगह-जगह स्क्रीन लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।
उन्होंने ज्योर्तिमठ और धाम के अतिथि गृहों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने तथा पूरे मंदिर परिसर में 20 अप्रैल से पहले आकर्षक साइनेज लगाने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ज्योर्तिमठ, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, बीकेटीसी के कार्मिक और मास्टर प्लान से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!