देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार 49 साल के हो गए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश भर के तमाम नेता सोशल मीडिया के माध्यम से उनको बधाई दी। सीएम धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ने प्रदेश भर में युवा संकल्प दिवस मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें। साथ ही सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्प के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए सोशल साइड एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करें कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का जवाब भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटायो यात्रा’ से देगीः धामी
October 22, 2026
26 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में न्याय यात्रा, कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति
October 22, 2026
Check Also
Close


