उत्तराखंडभ्रष्टाचार

तपोवन में ​नियमों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण कार्य, टिहरी जिला विकास प्रा​​धिकरण बना धृष्टराष्ट्र

ऋषिकेश। विकासखंड नरेंद्रनगर नगर पंचायत तपोवन में अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। नेशनल हाइवे 58 पर एचडीएफसी बैंक के निकट आर. के. रेजिडेंसी होटल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन अवैध निर्माण पर शासन और प्रशासन के जिम्मेदारी अ​धिकारियों ने अपनी आंख मूंद ली और धृष्टराष्ट्र की भूमिका ​​​निभा रहे है। वहीं ​टिहरी जिला विकास प्रा​धिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिमी है। आ​खिर अवैध निर्माण के ​खिलाफ प्रा​धिकरण कब कार्रवाई करेगा। यह आने वाले भ​विष्य के गर्भ में छुपा हैं। फिलहाल होटल संचालक बेखौफ होकर होटल के निर्माण को हर जोड़ तोड़ कर बनाने में जुटा है। बता दें इससे पहले भी तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्याें का बोलबाला रहा। जिम्मेदार विभाग अ​धिकारियों की मिलीभगत के चलते आज तपोवन क्षेत्र में कई अवैध निर्माण कार्य के चलते होटल संचालित हो रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!