
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ऋषिकेश में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
इस मामले में कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद निंदनीय है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान तहरीर देने वालों में पशु कल्याण विभाग के सदस्य भगवती प्रसाद, अजय व्यास, अक्षय त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




