उत्तराखंडविजय श्री

मुनिकीरेती पहली महिला अध्यक्ष बनीं निर्दलीय नीलम बिजल्वाण

भाजपा और कांग्रेस के प्रत्या​​शियों को पछाड जीता चुनाव

ऋ​षिकेश। मुनिकीरेती में अब पहली महिला पालिका अध्यक्ष के रूप में नीलम बिजल्वाण बनेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस केे प्रत्या​शियों को मात दी है। ​निर्दलीय नीलम को प्रचार के दौरान लोगों का समर्थन भी खूब मिला। जिसके बाद आज परिणाम यह है कि वह अध्यक्ष पद पर जीत गई है। उनकी जीत पर समर्थकों ने विजयी जुलुस निकाल कर जनता का आभार जताया है। सूत्रों के अनुसार वहीं दूसरी तरफ चुनाव में रणनीतिकार जोगेंद्र थपलियाल की अहम भूमिका बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button